झारखण्ड : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय झारखंड में है आज राहुल गांधी देवघर पहुंचने के बाद राहुल बाबा बैद्यनाथ की दर्शन करके पूजा किया. 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले से होते हुए राज्य में प्रवेश कर गई है।पाकुड़ के लिट्टीपारा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा शनिवार सुबह गोड्डा जिले के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई।भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन गोड्डा में राहुल गाँधी ने कहा BJP-RSS के लोग पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं, इसलिए हमने पहले भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। जिसमें हमने नारा दिया कि- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। ये लोग नफरत और डर की राजनीति करते हैं। अब हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू की है, जिसे लेकर हम झारखंड आएं हैं।इस यात्रा में मेरे मन की बात नहीं होगी, युवाओं के लिए रोजगार की बातों, किसानों के लिए कर्ज माफी की बात और महिलाओं की सुरक्षा की बात होगी… झारखंड की जनता ने यहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार चुनी। PM मोदी ने ED, CBI, IT से कहा- जो भी हमारा विरोध कर रहा है उसके पीछे पड़ जाइए।फिर BJP ने यहां आपकी सरकार चोरी करने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस ने आपके मतदान की रक्षा की और आपकी सरकार बचाई।पूरे देश में कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन BJP की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहा है, क्योंकि हम किसी से डरते नहीं हैं।
गांधी ने दोपहर करीब ढाई बजे देवघर में भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर गए और पूजा-अर्चना करने के बाद में, वह जिले में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे और एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी जहां प्रतिभागी रात्रि विश्राम करेंगे। सिन्हा ने कहा कि धनबाद के टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्राम की योजना बनाई गई है। यात्रा दो चरणों में आठ दिनों में राज्य के 13 जिलों को कवर करते हुए 804 किमी की यात्रा करेगी। कुल मिलाकर, यह 67 दिनों में 6,713 किमी की यात्रा करेगी, 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।



