सावधान चक्रवात YAAS बंगाल के समुद्र तट से टकराएगा, कहर बिहार-झारखंड तक ढाएगा, जानें कैसे

0

सावधान चक्रवात YAAS बंगाल के समुद्र तट से टकराएगा, कहर बिहार-झारखंड तक ढाएगा, जानें कैसे

Bihar-Jharkhand News : ताउते के बाद अब बंगाल की समुद्री सीमा से गुज़रने वाले तूफान यास के कारण बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में कितना कहर टूट सकता है? क्या अलर्ट है, क्या हिदायतें हैं, क्या तैयारी है? पूरी रिपोर्ट.
ताउते तूफान भारत के पश्चिमी हिस्से के समुद्री तटों से टकरा चुका है अब भारत के पूर्वी समुद्री तट पर एक और चक्रवाती तूफान यास के टकराने की स्थिति बन रही है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस चक्रवात के पश्चिमी बंगाल के समुद्री तट से टकराने पर स्वाभाविक तौर पर इसका असर ओडिशा के साथ ही बिहार और झारखंड में साफ तौर पर देखने को मिलेगा. 25 व 26 मई को इस तूफान के तट से टकराने का अनुमान है, तो वहीं सोमवार को मौसम पर भारी असर दिख सकता है. इसके मद्देनज़र कई तैयारियां की जा रही हैं.

बंगाल की खाड़ी बनने वाले इस चक्रवात यास के सोमवार को अति गंभीर रूप लेने की आशंका है क्योंकि रविवार को यह डिप्रेशन में बदल चुका है. इस दौरान 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है और मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद यह उत्तर व उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा. केंद्रीय गृह मंत्री ने एक बैठक में इस तूफान के असर के बारे में जाना और निर्देश दिए. दिल्ली समेत कई राज्यों के मौसम को प्रभावित करने वाले इस तूफान का असर बिहार और झारखंड में क्या असर होगा, जानिए.