विधायक ढुल्लू महतो की दिवगंत माँ के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मलित होकर बन्ना गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0

आज बाघमारा विधानसभा के विधायक ढुल्लू महतो की स्वर्गीय माताजी रुकवा महताईंन देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मलित होकर स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी एवं भगवान से प्रार्थना किया कि शोकाकुल परिवार को इस भारी दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।मालूम हो कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की 87 वर्षीय मां रुकवा महताइन का 12 सितम्बर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर परिवार का ढांढस बढ़ाया। झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने भी शोक व्यक्त किया था.दुल्लू महतो की मां को इससे पहले दिल्ली के एम्स भी ले जाया गया था। तबीयत में थोड़ी सुधार होने के बाद उन्हें वापस लाया गया था। लिलोरी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here