बाबूलाल मरांडी:पूजा पंडाल में गैर-हिंदू देवी-देवता की तस्वीर लगाकर अनुचित परंपरा की शुरुआत

0
babulal

भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर कहा रांची के एक दुर्गा पूजा पंडाल में गैर-हिंदू देवी-देवता की तस्वीर लगाकर अनुचित परंपरा की शुरुआत की गई है। पंडालों को विभिन्न आकृतियों के माध्यम से आकर्षक बनाना सराहनीय है, लेकिन इसमें धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान अवश्य होना चाहिए।माँ दुर्गा की उपासना का यह पावन पर्व राजनीतिक सीमाओं से परे देश के 100 करोड़ सनातन हिंदू भाइयों-बहनों की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है।आशा करता हूं कि आयोजन समिति इस भूल को शीघ्र सुधार करेगी। माँ दुर्गा सभी को सद्बुद्धि प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी ने यह स्पष्ट तो नहीं किया है कि कौन से पूजा पंडाल की बात कर रहे लेकिन बता दें कि राजधानी के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा इस साल ₹85 लाख के बजट का “वेटिकन सिटी” के थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है, जो इटली के रोम शहर में पोप द्वारा शासित एक पुरोहित-राजतंत्रीय राज्य है, जो ईसाई पन्थ के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केन्द्र है। हिन्दू संगठन इस पंडाल का जमकर विरोध कर रहे हैं । विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले-यह हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़, पंडाल के ऊपर पोप व धर्मगुरुओं की मूर्तियां, भीतर ईसा मसीह की तस्वीर ।

इस पंडाल में धार्मिक केंद्र, कला और इतिहास को दर्शाया गया है। पंडाल इको फ्रेंडली बताया जा रहा है। पंडाल की लंबाई 100 फीट और चौड़ाई 45 फीट है। पूजा पंडाल के आसपास खाने-पीने के कई स्टाल लगाए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here