महाराष्ट्र: औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया।नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर जो हिं’सा हुई, उसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे हिंसा के ठीक पहले महल क्षेत्र का बताया जा रहा है.स्थानीय लोगों ने कहा भीड़ में 200 से 300 लोग शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर कई घरों पर पथराव किया और उन्हें आग लगा दी. देर शाम 7:30 बजे नागपुर के महाल इलाके में हिंसा भड़क गई।उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी की। DCP निकेतन कदम कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई। 12 से 14 पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं, 2-3 नागरिक भी घायल हैं।हिंसा के बाद नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, धारा 163 लगा दी गई है और करीब 60 से 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.



