जामताड़ा: स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के चाकड़ी स्थित बरामसियां में जवाहर हेंब्रम जी की धर्मपत्नी सूरजमनी टुडू का कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन होने की सूचना प्राप्त हुई थी.यह दुखद समाचार मिलने के पश्चात उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहयोग भी किया। मरांग बुरू से दिवंगत की आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।जो बीत गया उसे तो नहीं बदल सकता, लेकिन पीड़ित परिवार के भविष्य को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। दिवंगत सूरजमनी जी के बच्चों की पढ़ाई और शादी का पूरा जिम्मा अब मेरे कंधे पर है। जामताड़ा की जनता ने मुझे विधायक नहीं, अपना सेवक बनाया है। मैं आपके हर दर्द में साथ खड़ा रहूंगा, यह वादा है।



