Ranchi:फ्लाईओवर के ढलान को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के विरोध पर सीएम हेमंत सोरेन ने सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर शांतिपूर्ण सरहुल महोत्सव मनाने का भरोसा दिलाया है।सीएम Hemant Soren ने सदन में कहा कि राज्य के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक ‘सरहुल’ जनभावना की गरीमा का मान रखते हुए धूम-धाम से मानेगा. सरकार इस पर गंभीर है. चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरहुल महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। बता दें कि फ़्लाइओवर से जुड़ी मांग पूरी नहीं होने पर आदिवासी संगठनों द्वारा 22मार्च को रांची बंद का ऐलान किया गया है।



