असम सरकार ने चाय बागान क्षेत्रों में बसे मजदूरों को भूमि का मालिकाना अधिकार देने वाला विधेयक पारित किया है, जिससे लगभग 200 वर्षों से वहां रह रहे लाखों आदिवासी परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, राज्य कैबिनेट ने झारखंड मूल के चाय बागान श्रमिकों को अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।
इसके लिए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने असम सीएम का आभार जताया है.चम्पाई सोरेन लिखते “असम सरकार ने वहां बसे चाय बागान के मजदूरों को भूमि पर मालिकाना अधिकार देने का विधेयक पास कर दिया। इसका लाभ वहां 200 वर्षों से बसे लाखों आदिवासियों तथा अन्य मजदूरों को मिलेगा। इसके साथ ही, असम कैबिनेट ने झारखंड की माटी से जुड़े आदिवासियों (चाय बागान श्रमिकों) को वहां अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। कई सदियों से वहां बसे इन श्रमिकों के अधिकारों को कांग्रेस की सरकारें हमेशा नकारती रहीं,लेकिन असम की भाजपा सरकार ने इन आदिवासियों के कई दशकों के संघर्ष को सम्मान देकर, उनकी मांगें पूरी करने की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया है। आदिवासी समाज के अधिकारों से जुड़े इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए, आदिवासी समाज की ओर से असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा जी को बहुत- बहुत धन्यवाद।”




