झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने पर मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने जताई आपत्ति

0

Mayor Dr. Asha Lakra objected to the absence of name in the invitation letter for Jharkhand State Foundation Day celebrations

मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने पर मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व अधिकारियों ने जानबूझकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है, जबकि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व झारखंड प्रभारी को तरजीह दी गई है।आमंत्रण पत्र में दर्ज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे का देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वे झारखंड सरकार के प्रभारी हैं। प्रोटोकॉल के तहत नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व मुख्य अतिथि के बाद मेयर का स्थान होता है, परंतु राज्य सरकार व अधिकारियों ने जानबूझकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों के हितैसी बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर 1932 के ख़तियानधारी आदिवासी महिला मेयर को स्थापना दिवस कार्यक्रम में न तो आमंत्रित किया और ना ही प्रोटोकॉल का ध्यान रखा। इससे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओछी मानसिकता स्पष्ट हो चुकी है।

Mayor Dr. Asha Lakra objected to the absence of name in the invitation letter for Jharkhand State Foundation Day celebrations

इसे भी पढ़े : बाल दिवस के अवसर पर “बाल पत्रकारों से भेंटवार्ता कार्यक्रम” में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की बाल पत्रकारों से बातचीत

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here