प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद: आज यह साबित हो गया कि विगत भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में बैठे लोगों के द्वारा भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे थे

0

State Congress Spokesperson Rajeev Ranjan Prasad

रांची 14 नवंबर 2022: आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची द्वारा पूर्व मंत्रियों पर प्रत्यानुपातिक धनार्जन के आरोप की हुई पुष्टि के उपरांत मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा पूर्व मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, श्री रणधीर कुमार सिंह, डॉ. नीरा यादव, श्रीमती लुईस मराण्डी एवं श्री नीलकंठ सिंह मुंडा के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन की अग्रेतर जांच हेतु पी.ई. दर्ज करने का निर्देश दिया जाना स्वागत योग्य कदम उक्त बातें प्रतिक्रिया स्वरूप झारखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कही।

प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आज यह साबित हो गया कि विगत भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में बैठे लोगों के द्वारा भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे थे। बावजूद इसके भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करते भाजपाई नहीं थकते थे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची के सत्यापन प्रतिवेदन के उपरांत मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन कि अग्रेतर जांच हेतु पी.ई. दर्ज करने के बिंदु पर अनुरोध किया गया था तभी यह निर्देश दिया गया है अब भाजपाईयों के पेट में दर्द क्यूं हो रहा है, कुछ तो है! जिसकी परदादारी है जांच से क्यों घबराए हुए हैं भाजपाई?

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर के विगत डबल इंजन सरकार के कैबिनेट के मंत्री के द्वारा लगातार। यह कहा जाना कि विगत सरकार में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही थी। अब बिल्कुल स्पष्ट हो गया है इसलिए घबराहट में हैं भाजपा के नेतागण अब अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन के लोगों ने कभी भी प्रतिशोध की राजनीति को आधार बनाकर के कोई निर्णय नहीं किया है अगर उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया है तो जांच से बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में लगातार पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने का कार्य किया था। झारखंड की जनता ने यह देखा है
कि किस प्रकार से हजारों करोड़ के डैम को चूहे कुतर जा रहे थे। मोमेंटम झारखंड में हजारों रुपए का प्लेट चखने वाले झारखंड को कुछ भी नहीं दिला पाए। हां यह जरूर है कि हजारों हजारों रुपए के प्लेटो का रसास्वादन उन्होंने भरपूर तरीके से किया और विगत सरकार के मुख्यमंत्री के गृह जिले में जिस प्रकार से कंबल घोटाला का मामला सामने आया टॉफी टीशर्ट घोटाला का मामला सामने आया, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, नमक घोटाला ऐसे कई घोटालों की एक लंबी फेहरिस्त बनाने के कार्य पिछले सरकार के कीर्तिमान में शुमार है।राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि चलिए देर आए दुरुस्त आए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जो गोपनीय जांच की प्रथम दृष्टया जांच उपरांत आय से अधिक संपत्ति की बात सामने आई है l

State Congress Spokesperson Rajeev Ranjan Prasad

इसे भी पढ़े : बाल दिवस के अवसर पर “बाल पत्रकारों से भेंटवार्ता कार्यक्रम” में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की बाल पत्रकारों से बातचीत

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here