राजधानी रांची के खेलगांव मैदान में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है जो की 10 अगस्त तक चलेगी . अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए तिथि और समय पर ही खेलगांव मैदान पहुंचना होगा.जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक एडमिट कार्ड नही निकले है वो उम्मीदवार ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपने पंजीकृत खाते से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर निकाल सकते हैं। सेना भर्ती के निदेशक कर्नल विकास भोला ने बताया कि रैली के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन नौ जुलाई को उनके पंजीकृत ई-मेल ID पर भेज दिए गए हैं।सभी अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते है उसी में उनका समय टाइम और अन्य सभी दिया गया है .




