रांची में निर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में आज सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने PMAY (शहरी) योजना अंतर्गत रांची में निर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का उद्घाटन किया। योजना के तहत यहाँ करीब 256 परिवार को उनके सपनों का आशियाना मिला। सीएम ने कहा मैं चाहूंगा कि इस परिसर को निर्मल आवास के नाम से जाना जाए। आने वाले समय में इस परिसर में हम और भी आयाम जोड़ने का प्रयास करेंगे। झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना के लिए प्रति फ्लैट ₹11 लाख अंशदान दिया गया। कुष्ठाश्रम में इच्छुक परिवार की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देने एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी संचालन किया जाएगा।




