पलामू : वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली गुप्त के सूचना के आधार पर टीम गठित करते हुए टीoएसoपीoसीo उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर महेश्वर राम उर्फ कुंदन जी को देशी लोडेड पिस्टल,02 मोबाइल एवम् नक्सल पर्चा के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
क्या है पूरा मामला:
दिनांक- 15.10.2023 को पु०नि० सह थाना प्रभारी हरिहरगंज को गुप्त सूचना मिला कि टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के एरिया कमाण्डर महेश्वर राम उर्फ विक्रम जी उर्फ कुन्दन जी उर्फ शेखर जी मंगरदाहा के पास लेवी वसूलने आया हुआ है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए टीम का गठन किए साथ ही साथ पथरा औ०पी० प्रभारी पु०अ०नि० नितीश कुमार को सशस्त्र बल के साथ मॉवर मोड़ के पास आने को कहा तथा वहाँ से ये लोग सशस्त्र बल के साथ मंगरदाहा ढोढ़ा के तरफ पैदल बढ़े। जैसे ही मंगरदाहा ढोढ़ा के पास पहुँचे तो वहाँ पर सुनसान स्थान में एक मड़ई दिखाई दिया। सर्तकता के साथ पुलिस पार्टी मड़ई के तरफ बढे तो एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर मड़ई से निकल कर धान खेत की और भागने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से दौड़कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये गये व्यक्ति से नाम / पता पुछने पर अपना नाम टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के एरिया कमाण्डर महेश्वर राम उर्फ विक्रम जी उर्फ कुन्दन जी उर्फ शेखर जी बताया। उक्त व्यक्ति का तलाशी लेने पर उसके कमर के बायें तरफ खोंसा हुआ एक देशी लोडेड कट्टा एवं फुलपेंट के बाये पॉकेट से एक 315 का जिन्दा गोली, 02 की-पेड मोबाईल एवं शर्ट के पॉकेट से 01 पॉकेट डायरी तथा टी०एस०पी०सी० संगठन का पर्चा मिला ।



