Area commander of TPC, accused of Raja Saheb murder case, arrested
दिनांक 21.10.22 को वादिनी गीता राज के द्वारा रातु थाना में लिखित आवेदन दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया कि वि०-17.10.22-की- अपने घर से हीलो सोमा के ग्लैमर गाड़ी से निकले थे। इनके पति राजा साहेब का मोबाईल बंद था और अभी तक घर नहीं लौटे है। इस संबंध में उक्त कांड प्रतिवेदित किया गया।उक्त कार के उद्भेदन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (५०) द्वितीय, रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक- 12:02 2023 को पाठ अभियुक्त सुकेश कुमार उर्फ सुखी कुमार महतो जो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०पी०सी० का एरिया कमाण्डर है गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के कम में बताया कि राजा साहेब बुढमू थाना क्षेत्र के हिरिंग बोटका गाँव से जीवन जोड़ी मेला देखकर वापस लौट रहे थे इसी कम में अपने साथियों के साथ अपहरण कर सुमु जंगल रवातरी ले गया तथा वहीं पर राजा साहेब को गोली मार कर हत्या कर दिया तथा जंगल में ही शव को जला कर दफना दिया साथ ही ग्लैमर गाड़ी को जलाकर गाड़ दिया। आगे पूछताछ में ये अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि राजा साहेब पहले से परिचित थे एवं राजा साहेब पूर्व से कोयले का कारोबार करते थे, जिसमें पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। अधजला हिरो ग्लैमर मोटरसाइकिल की पहचान उसके इंजन नं0 एवं चैसिस नं० से हुई है। राजा साहब के शव एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
Area commander of TPC, accused of Raja Saheb murder case, arrested
इसे भी पढ़े : जमीयत उलेमा-ए-हिंद अध्यक्ष द्वारा RSS को न्यौता ”आइए… देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाए”



