नई सरकार की पहली बैठक में 3 प्रस्तावों पर स्वीकृति,5 और 6 फरवरी को होगा झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र

0

रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. नई सरकार की पहली बैठक में 3 प्रस्तावों पर स्वीकृति मिली. 5 और 6 फरवरी को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. इस सत्र में सत्ता पक्ष के द्वारा सदन में अपना बहुमत साबित किया जाएगा.मुख्यमंत्री Champai Soren की अध्यक्षता में 02 फरवरी 2024 को मंत्रिपरिषद की बैठक में पंचम झारखण्ड विधान सभा का चतुर्दश (बजट) सत्र (दिनांक 09 फरवरी, 2024 से 29 फरवरी, 2024 तक) को विलोपित करने, पंचम झारखण्ड विधान सभा के चतुर्दश सत्र दिनांक 05 फरवरी 2024 से 06 फरवरी 2024 तक आहूत करने एवं श्री राजीव रंजन, पूर्व महाधिवक्ता, झारखण्ड को महाधिवक्ता, झारखण्ड के पद पर पुनः नियुक्त करने का निर्णय लिया गया.कैबिनेट बैठक के बाद चंपई सोरेन ने मीडिया के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपके माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here