Ranchi : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा सीजीएल की परीक्षा से संबंधित 85,023 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिये गए हैं. आयोग द्वारा इसे लेकर 297 पन्नों की सूची जारी की गई है.जेएसएससी द्वारा शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार 24 हजार से अधिक आवेदन में आवेदन भरने की प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया गया है. आयोग द्वारा जारी आवेदनों की सूची में ऐसे भी आवेदक हैं जिन्होंने अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि या पता भी सही से नहीं लिखा है.रद्द आवेदनों में वैसे भी अभ्यार्थी हैं जिन्होंने जनजातीय/क्षेत्रीय भाषा का चयन नहीं किया.कुछ लोगों ने शुल्क का भुगतान नहीं किया.



