मीटू के आरोपों में फंसे अनुराग कश्यप ने जारी किया बयान, बोले- मुझ पर लगे आरोप गलत

0

Anurag Kashyapइन दिनों मीटू के आरोपों में फंसे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर आधिकारिक बयान जारी कर अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत और बेबुनियाद ठहराया है। अनुराग कश्यप के वकील प्रियंका खेमानी की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसे अनुराग ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।इस स्टेटमेंट में लिखा है-‘मेरे क्लाइंट अनुराग कश्यप हाल ही में खुद पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से आहत हैं। ये आरोप निराधार, दुर्भावनापूर्ण और बेईमानी भरे है। यह काफी दुखद है कि मीटू जैसे महत्वपूर्ण आंदोलन को हथियार बनाकर उसे किसी का चरित्र हनन करने के काम में लिया जा रहा है। ऐसे झूठे आरोपों से उन पीड़ितों को आघात लगता है, जिन्होंने सच में इसे झेला है। मेरे क्लाइंट को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में समझा दिया गया है और वे इनका पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।’हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाते हुए कहा था कि अनुराग ने उनका यौन शोषण और उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। पायल के इस तरह के आरोपों के बाद फिल्मी गलियारे में एक बार फिर से मीटू को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। एक बार फिर इस विषय पर बॉलीवुड दो गुट में बंट गया है। वहीं पायल घोष के इस तरह के बयान के बाद जहां अभिनेत्री कंगना रनौत उनके साथ खड़ी हैं, वहीं अनुराग कश्यप के समर्थन में भी कई सेलिब्रिटी खुलकर सामने आ रही हैं और अनुराग पर लगे आरोपों को गलत ठहरा रही हैं।ranjana pandey