संजय सेठ के एक और प्रयास को मिली सफलता, नई दिल्ली-पुरी के लिए एक और नई ट्रेन का होने जा रहा परिचालन

0

रांची :चांडिल और मुरी के क्षेत्र को नई दिल्ली-पुरी जाने के लिए एक और नई ट्रेन का परिचालन होने जा रहा है।इस तरह से संजय सेठ के एक और प्रयास को सफलता मिल गई है। 9 मार्च से पुरी-आनंद विहार के लिए नई ट्रेन का परिचालन होने जा रहा है। इसका ठहराव चांडिल और मुरी रेलवे स्टेशन में सुनिश्चित किया गया है।इस नई सौगात के लिए रांची सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार और क्षेत्र की जनता का अभिनंदन किया। रेलयात्री सुविधाओं के विस्तार में रांची ने कई नए मुकाम हासिल हो रहे हैं, यह क्षेत्र की जनता को मोदी की गारंटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here