लोकसभा चुनाव: लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस के इस दिग्‍गज नेता ने कर दिया बड़ा खुलासा

0

लोहरदगा में बुधवार को लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्‍होंने कहा कि इस सर्वे रिपोर्ट से पीएम मोदी का पसीना छूट रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थे।घाघरा के उत्सव बैंक्विट हाॅल में बुधवार को संपन्न लोहरदगा लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की 120 सीट घटने वाली है। यह हम नहीं भाजपा का सर्वे एजेंसी कह रहा है।सर्वे रिपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसीना छूट रहा है। उन्होंने कहा कि जहां हम कमजोर है वहां इवीएम के साथ छेड़छाड़ कर परिणाम बदलने का काम होता है। चुनाव में कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रभारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिसे टिकट दे, कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे और पार्टी हित में काम करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह लोकसभा सीट इस बार कांग्रेस की झोली में जानी चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराते हुए अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्यकर्ताओं को उत्सावर्धन किया।बैठक को मांडर विधायक नेहा शिल्पा तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, बााबी भगत,प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत, सुखैर भगत,पूर्व विधायक गीताश्री उरांव आदि ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here