देवघर से दुबई तक ‘आम्रपाली’ की वैश्विक उड़ान!

0
amrapali aam

देवघर: देवघर जिले का ‘आम्रपाली’ आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मिठास बिखेर रहा है। देवघर से विशेष पैकेजिंग के साथ भेजी गई 01 टन आम्रपाली आम की पहली खेप अब दुबई के सुप्रसिद्ध लुलु रिटेल स्टोर (Lulu Store) के काउंटरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है।देवघर में मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी (FPO) द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के बागानों में उगाए गए ‘आम्रपाली’ आम अब दुबई के प्रतिष्ठित लूलू मॉल में ग्राहकों को अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और मिठास से आकर्षित कर रहे हैं।यह उपलब्धि झारखंड की महिला किसानों के परिश्रम, जेएसएलपीएस के सतत प्रयासों और राज्य में ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों का सशक्त उदाहरण है। स्थानीय उत्पादन को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की यह पहल न केवल ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि “लोकल टू ग्लोबल” की सोच को भी साकार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here