दोस्त MLA के घर पहुंचे अल्लू अर्जुन ,आचार संहिता उल्लंघन धारा 144 का मामला दर्ज

0
AALU ARJUN

अभिनेता अल्लू अर्जुन और वाईआरएस कांग्रेस पार्टी के विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.बता दे कि विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी ने शनिवार को सभा के लिए पूर्व अनुमति के बिना अल्लू अर्जुन को आमंत्रित किया था । सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है.लोगों को जैसे ही पता चला कि विधायक के घर अल्लू अर्जुन आए हैं. वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. उनकी एक झलक पाने को फैन्स बेताब दिखे. जो कि चुनाव आचार संहिता की अवहेलना है। शनिवार को टॉलीवुड एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.इसके बाद पुलिस ने सुपरस्टार और उनके दोस्त के खिलाफ धारा 144आचार संहिता की अवहेलना करने का आरोप लगा दी. बता दें कि आंध्र प्रदेश में सोमवार 13 मई को मतदान होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here