मेडिकल की पढाई के लिए होने वाली नीट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। इसबार नीट की परीक्षा में मेहरमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कसबा की आकांक्षा कुमारी ने नीट की परीक्षा में 626 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंकिंग में 9685 वा स्थान, जबकि केटेगरी रेंकिग में 971वां स्थान प्राप्त कर न सिर्फ गांव, बल्कि प्रखंड का भी नाम रौशन किया है। उसकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। मिलने वाली बधाइयों का सिलसिला जारी है।आकांक्षा के शानदार प्रदर्शन पर आकांक्षा की माता अभिलाषा मिश्रा, पिता प्रेमशंकर मिश्रा तथा भाई प्रिस पराग ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सफल अभ्यर्थी के पिता मिश्रा ने बताया कि उनकी पुत्री जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया (गोड्डा) की छात्रा रही है। बताया कि आकांक्षा जिसने वर्ष 2017 में मैट्रिक की परीक्षा में 10 सीजीपीए, 2019 में आयोजित 12वी की परीक्षा में भी 90.8 फीसद अंक लाकर नवोदय स्कूल में टॉप किया था। तत्पश्चात नीट की तैयारी हेतु कोटा के इंस्टीट्यूट एलेन में नामांकन कराया। कोटो में रहकर आकांक्षा ने नीट की तैयारी की। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लॉकडाउन के कारण वापस घर में रहकर तैयारी करना पड़ा। आकांक्षा का परीक्षा का केंद्र रांची था।आकांक्षा ने बताया कि वह पढ़-लिखकर भविष्य में चिकित्सक बनना चाहती है। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को करवाया था। इसमें करीब 14 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आकांक्षा ने कहा कि उसके परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है। यह परीक्षा स्थगित हो रही थी, इस वजह से दबाव भी काफी था। मेरा लक्ष्य शांत रहने का और समय का सदुपयोग करना था। मालूम हो की नीट परीक्षा के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा में छात्रों को ऑल इंडिया रैंक के अनुसार देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में एडमिशन मिलता है। कोरोना महामारी के चलते इस साल स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ये परीक्षा आयोजित कराई गई थी। ranjana pandey



