Airtel 5G : एयरटेल ने रांची और जमशेदपुर में शुरू की 5जी सेवाएं

0

Airtel 5G : झारखंड के दो शहरों रांची और जमशेदपुर में एयरटेल 5जी प्लस सेवा शुरू हो गई हैं। भारती एयरटेल (एयरटेल) ने शुक्रवार को झारखंड के दो शहरों रांची और जमशेदपुर में अपनी 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की. Airtel 5G Plus सेवाएं ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोलआउट पूरा करना जारी रखे हुए है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। 5जी- सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं।फिलहाल 5जी नेटवर्क शहरों के कुछ चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध होगा। कंपनी आने वाले समय में पूरे राज्य में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी।
Airtel 5G Plus वर्तमान में रांची और जमशेदपुर में निम्न इलाकों पर चालू है:
रांची में रांची रेलवे स्टेशन, मेन रोड, फिरायालाल चौक, लालपुर, हिनू चौक, हरमू, पिस्का मोड़, कांटा टोली, दीपा टोली, खेलगांव, बूटी मोड़ और राजेंद्र चौक पर एयरटेल 5जी प्लस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जबकि जमशेदपुर में साकची मार्केट, बिष्टुपुर, टेल्को कॉलोनी, टाटानगर रेलवे स्टेशन, सोनारी, मानगो-डिमना रोड, कदमा, पीएम मॉल और भुवनेश्वरी मंदिर एरिया में एयरटेल 5जी प्लस सेवा का लुफ्त उठा सकते हैं। इन सभी जगहों पर सुपरपास्ट एक्सेस दिया गया है।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किसी सिम परिवर्तन की आवश्यकता नहीं है, मौजूदा एयरटेल 4जी सिम 5जी इनेबल्ड है।एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुणा ज्यादा की गति से एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर पाएंगे। वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और अन्य गतिविधियों में ग्राहकों को फायदा मिलेगा।बता दें की आज से रांची और जमशेदपुर में jio भी 5जी सेवाएं शुरू करने वाला है.

इसे भी पढ़े : अधिवक्ताओं की हड़ताल ख़त्म, इस तारीख से राज्य में न्यायिक कार्य शुरू करेंगे अधिवक्ता

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here