अग्निवीर सेना भर्ती रैली रांची के खेलगाव में आज से शुरू,8 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन.

0
KHELGAO

रांची के खेलगाव में आज 27 जुलाई से 8 अगस्त तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है.रांची अग्निवीर सेना भर्ती निदेशक कर्नल विकास भोला ने कहा की यह तीसरी बार अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है यहा जो युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का उत्सव है वो यह अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शामिल हो सकते है.अभी तो यह आयोजन 8 अगस्त तक है अगर जैसा समय रहा उस अनुसार समय बढ़ाया भी जा सकता है .ताकि युवा को भी देश सेवा का मौका मिले.आप को बता दे की अग्निवीर सेना भर्ती में शारीरिक व मेडिकल परीक्षा सबसे ज्यादा जरुरी है .वही अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 22 अप्रैल से 3 मई तक हुई थी.निदेशक कर्नल ने बताया की कई अभ्यर्थियों का एकाउंट लॉक हो गया है और एडमिट कार्ड नहीं मिल पाया है। और उन्हें लगता है की लिखित परीक्षा में पास हो गए है और शारीरिक व मेडिकल भी ठीक है उन्हें भर्ती बोर्ड भर्ती केंद्र पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है.आप को बता दे की इस साल 2024 में अग्निवीर सेना भर्ती में कुल 95,549 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here