बैल की मृत्यु के बाद दिव्यांग किसान द्वारा बेटों से ही हल खिंचवाने वाला वीडियो निकला झूठ

0
Lohardaga DC

लोहरदगा: किस्को प्रखंड के चरहू गांव में बैल की मृत्यु के बाद दिव्यांग किसान द्वारा बेटों से ही हल खिंचवाना शुरू करने के वायरल वीडियो के बाद उपायुक्त कुमार ताराचंद ने स्वयं की मामले की जांच,खबर को गलत बताया. परिवार से बताया कि जोताई ट्रैक्टर से की गयी थी,व्यक्ति ने मजाक से यह वीडियो बनाई थी.लोहरदगा DC ने सीएम हेमंत सोरेन को सूचित करते हुए कहा ”किसान लीला उरांव के परिवार को दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनवितरण के तहत राशन का लाभ मिल रहा है।लीला उरांव के बैल की मृत्यु बज्रपात से न होकर उसने गत वर्ष अपने बैल को बेच दिया है।”

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर जिले के डीसी को पीड़ित परिवार की मदद का निर्देश जारी किया था”लोहरदगा डीसी कृपया उक्त मामले की जांच कर किस्को प्रखंड के किसान लीला उरांव जी को हरसंभव सरकारी योजनाओं से जोड़ सहायता प्रदान करते हुए सूचित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here