अमेरिका के टेक्सास में 18 साल के लड़के ने अपने परिवार की हत्या कर उनपर चौंका देने वाला आरोप लगाया है। दरअसल सीजर ओलेड नामक लड़के ने अपने माता-पिता, बहन और 5 साल के भाई की गोलीमारकर हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़के ने पुलिस को दिए अपने एक बयान में बताया क़ि उसके परिवार के लोग नरभक्षी थे और उसे खाने वाले थे।घटना टेक्सास के नाश शहर की है। इस परिवार के एक परिचित ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ओलेड को सरेंडर करने के लिए कहा। इसके बाद घर में जाने पर उन्हें 4 शव मिले। इनमें ओलेड के माता-पिता, बड़ी बहन और 5 साल का एक भाई शामिल था।टेक्सास के पुलिस अधिकारी को मंगलवार को एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने ही परिवार को नुकसान पहुंचाना चाह रहा है और खुद को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।पुलिस ने जब घर की छानबीन की तो पाया कि लड़के के माता-पिता, बड़ी बहन और छोटे भाई का शव घर के बाथरूप में है। पुलिस को संदेह है कि पीड़ितों को घर के अलग-अलग हिस्सों में मारा गया। पुलिस हत्या की असल वजह ढूंढने का प्रयास कर रही है।मृतकों में रूबेन ओलल्डे(पिता) और ऐडा गार्सिया(मां), संदिग्ध की बड़ी बहन लिस्बेट ओलल्डे और छोटे भाई ओलिवर ओलल्डे शामिल हैं।



