अधिवक्ता गोपी कृष्ण के ह*त्यारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.रांची पुलिस को शनिवार (3अगस्त) की रात को सूचना मिली थी की वकील के ह*त्या में शामिल एक अपराधी रोशन कुमार रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर में छुपा हुआ है.पुलिस ने सूचना के आधार पर छानबीन की और अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर के पुरे इलाके को घेर लिया और अपराधी को सलेंडर करने को बोले पर अपराधी ने सलेंडर न कर के फायरिंग शुरू कर दी.अपराधी को फायरिंग नही करने की मांग की पुलिस ने नही मानने पर पुलिस टीम भी राउंड फायर शुरू कर दिया .पुलिस की फायरिंग से एक गो*ली अपराधी को जा लगी.फिर भी अपराधी भागने की कोशिश की पर पुलिस टीम ने अपराधी को पकड़ ली.आप को बता दे की 2 अपराधी में से एक को पुलिस ने पकड़ लिए है दूसरा भाग निकला है.अपराधी के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है.और दूसरे अपराधी का भी छानबीन चालू है. गिरफ्तार अपराधी रोशन मुंडा को पैर गोली लगी है.फ़िलहाल पुलिस की देखरेख में अपराधी रोशन मुंडा का इलाज चल रहा है .वह रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है .




