फैन्स के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और क्या होगी कि खूबसूरत ऐक्ट्रेस रेखा अब स्क्रीन पर कमबैक करने जा रही हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि उनका यह कमबैक बॉलिवुड में नहीं बल्कि टीवी पर होने जा रहा है।
रेखा जल्द शुरू हो रहे टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक खास रोल में नजर आएंगी। इस शो का नया प्रोमो भी रिलीज किया गया है जिसमें रेखा ‘गुम है किसी के प्यार में’ गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं और फिर कहती हैं, ‘ये गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें एक कसक भी छिपी हुई है कि जहां प्यार का इज़हार तो है लेकिन नाम लेने की इजाजत नहीं है। जब दिल किसी के प्यार में सुबह और शाम गुम रहे, तब मोहब्बत इबादत बन जाती है।’ ranjana pandey



