शाहरुख़ खान से जुड़ी एक और खबर पर मुंबई में बवाल… नहीं बनाने जा रहीं यश चोपड़ा की बायोपिक

0

Shah Rukh Khanमुंबई अनलॉक 5 की शुरूआत लगता है शाहरुख खान के लिए फर्जी खबरों की बाढ़ लेकर आई है। पहले बुधवार की शाम खबर फैली कि उनका नाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की किसी जांच में शामिल है। फिर गुरुवार को उनका नाम एक बायोपिक को लेकर सामने आया जिसमें दावा किया गया कि वह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की बायोपिक में शीर्षक भूमिका करने जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों खबरों की सच्चाई क्या है।
अनलॉक 5 की शुरूआत लगता है शाहरुख खान के लिए फर्जी खबरों की बाढ़ लेकर आई है। पहले बुधवार की शाम खबर फैली कि उनका नाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की किसी जांच में शामिल है। फिर गुरुवार को उनका नाम एक बायोपिक को लेकर सामने आया जिसमें दावा किया गया कि वह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की बायोपिक में शीर्षक भूमिका करने जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों खबरों की सच्चाई क्या है।यशराज फिल्म्स की शाहरुख खान के साथ एक फिल्म बनाने पर बातचीत चलती रही है और इसका नाम भी ‘पठान’ बताया जा रहा है। फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन का रोल करने वाले हैं और इसकी हीरोइन की तलाश अभी जारी है। इसी फिल्म के लिए शाहरुख ने अपने बाल इन दिनों लंबे किए हुए। शाहरुख का ये लुक दुबई में आईपीएल के बुधवार को हुए मैच के दौरान सामने आया।

इससे पहले एक हिंदी न्यूज पोर्टल ने शाहरुख खान का नाम मुंबई में एनसीबी की चल रही जांच में भी जोड़ दिया। जिसकी बिना पुष्टि किए तमाम दूसरे पोर्टल्स और चैनलों ने ये खबर प्रसारित कर दी थी। ‘अमर उजाला’ को इस बारे में अपने सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एनसीबी की टीम को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना पुख्ता सबूतों के किसी भी चर्चित हस्ती को जांच के नाम पर परेशान ना किया जाए। अगर कोई आरोपी किसी अभिनेता या अभिनेत्री का नाम लेता भी है तो इस बारे में पर्याप्त जांच की जाए और सबूत होने पर ही कार्रवाई की जाए। ranjana pandey