अवैध रूप से बालू एवं गिट्टी का परिवहन करने का आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 02.02.23 को अंचल अधिकारी के द्वारा सोनाहातु थाना में एक लिखित आवेदन दिया जिसमें उल्लेख किया गया कि दिनांक 01.02.28 को समय रात्रि 11:20 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिल्ली बुण्डू रास्ते से अवैध रूप से बालू एवं गिट्टी का परिवाहन किया जा रहा है। तत्पश्चात ये अपने वाहन चालक के साथ प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय से ज्यों ही राहे थाना जाने के लिए निकले उसी क्रम में एक बालू से लदा हाईवा आते दिखाई दिया। इनके रूकने का इशारा करने पर चालक वाहन रोक दिया। वाहन को थाना ले जाने के लिए कहे तथा इस बीच ये थाना प्रभारी से मोबाइल सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास कर ही रहे थे कि अल्टो कार से यशवंत कुमार महतो एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचे और गाली-गलीज एवं धक्का देते हुए बदसलूकी करने लगे तथा हाईवा वाहन चालक से कहा कि जो भी सामने आता है उसपर गाड़ी चढ़ा दो उसके बाद हाईवा चालक ने इन्हें वाहन सहित कुचलने का प्रयास किया और दो लोग गाड़ी लेकर कही भाग गये। किसी तरह ये अपना जान बचाकर राहे ओ०पी० पहुंचे। इस संबंध में उक्त कोड दर्ज किया गया।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में श्री अजय कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बुण्ड राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये कांड के प्राथमिकी अभियुक्त यशवंत कुमार महतो को दिनांक 04.02.23 को समय 11:05 बजे माँ गंगा होटल सिसिटांड मोड राहे से गिफ्तार किया गया। इनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद ये लोग डर गये थे और ड्राईवर को गाडी छुपाने का बोल कर हमलोग भाग गये थे। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here