अब पैसे के कारण नहीं रुकेगी स्टेट टॉपर छोटी की पढ़ाई, सीएम हेमंत सोरेन ने सुदिव्य सोनू को दिया निर्देश

0
sudivya sonu

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटर आर्ट्स परीक्षा 2026 में 487 अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी बोकारो के कसमार प्रखंड की छोटी कुमारी की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण प्रभावित होने की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बोकारो उपायुक्त और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को टैग करते हुए निर्देश दिया कि मामले की जांच कर छोटी कुमारी को उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने लिखा, “@BokaroDc उक्त मामले की जांच कर छोटी कुमारी बहन को उच्च शिक्षा हेतु हर संभव सहायता प्रदान करते हुए सूचित करें। मंत्री @kumarsudivya जी, कृपया संज्ञान लें।”

इस बच्ची के अध्ययन में बाधा न हो इसके लिए स्कालरशिप और स्पान्सर की दीर्घस्थायी व्यवस्था बनायी है। बस एक दो दिनों में ही परिणाम आयेगा. इसकी जानकारी बोकारो डीसी ने एक्स पर साझा की. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुख्यमंत्री को सूचित किया है कि ”बोकारो डीसी द्वारा इस विषय में संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की जा रही है और मेरी ओर से भी इस विषय का पर्यवेक्षण किया जाएगा, सादर.”

गौरतलब है कि 6 मई को घोषित जैक इंटर आर्ट्स परीक्षा के परिणाम में 487 अंक हासिल कर छोटी कुमारी राज्य की टॉपर बनी थी। सम्मान और कई सहायता के आश्वासनों के बावजूद वह आर्थिक अभाव के कारण अपनी आगे की पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रही थी। रांची महिला कॉलेज में उसका नामांकन हो चुका है, लेकिन 16 हजार रुपये की वार्षिक हॉस्टल फीस जमा नहीं होने के कारण वह हॉस्टल में प्रवेश नहीं ले सकी है।छोटी कुमारी ने बताया कि 1,650 रुपये की नामांकन फीस भी काफी कठिनाई से जमा कर पाई थी। हॉस्टल शुल्क के अलावा हर महीने मेस शुल्क, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्च भी उसके सामने बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से अब उसकी उच्च शिक्षा का रास्ता आसान होने की उम्मीद जगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here