रांची: विधायक सी पी सिंह ने रोशनी खलखो के समर्थन में की जनसभा

0
Roshni Khalkho

रांची।चुटिया मण्डल में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी श्रीमती रोशनी खलखो के समर्थन में एक जनसभा और बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विधायक सी पी सिंह ने उपस्थित लोगों से आगामी 23 फरवरी को मतदान केंद्र पर बैलेट पेपर पर क्रमांक संख्या 6 ‘बिस्कुट’ के सामने मुहर लगाकर श्रीमती रोशनी खलखो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।बैठक में चुटिया मण्डल अध्यक्ष सुजीत शर्मा, श्रीमती अनीता वर्मा, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती दिव्या साहू, श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती ममता देवी, श्रीमती मानती देवी और श्रीमती सुनीला देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।विधायक सी पी सिंह ने कहा कि श्रीमती रोशनी खलखो के नेतृत्व में शहर के सर्वांगीण विकास, महिला सशक्तिकरण और जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने जनता से लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और शहर के निर्माण में अपना अमूल्य मत देने की अपील की।इस बैठक के माध्यम से भाजपा ने स्थानीय जनता को महापौर चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक करने और समर्थन जुटाने की दिशा में सक्रिय अभियान शुरू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here