Ranchi: बांग्लादेश के मैमनसिंह ज़िले के भालुका में धर्म का अपमान करने के आरोप में भीड़ ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला.उसके शव को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. पुलिस ने मृतक युवक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है. अब झारखण्ड के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मामले पर बयान दिया है,”बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ के द्वारा की गई निर्मम हत्या अत्यंत ही दुखद और चिंताजनक है . मानवीय संवेदना से उलट जाति – धर्म या भाषा के आधार पर इस तरह की घटना को अंजाम देना जागरूक समाज के लिए चुनौतीपूर्ण है . अविलंब केंद्र सरकार को इसे संज्ञान में लेते हुए , पड़ोसी देश से वार्ता कर , भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो , इसे सुनिश्चित किया जाए .’




