रांची विधायक सीपी सिंह ने महिला डॉक्टर नुसरत को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं इस डॉक्टर का संबंध दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट से तो नहीं है। सीपी सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले को कुछ लोगों ने इस तरह बढ़ा दिया कि बात पाकिस्तान तक पहुंच गई, इसलिए इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि डॉक्टर नुसरत की पूरी पृष्ठभूमि (जन्मकुंडली) की जांच की जाए—यह देखा जाए कि वह वास्तव में डॉक्टर हैं या नहीं, उन्होंने पढ़ाई भारत में की है या बांग्लादेश, यूक्रेन जैसे देशों से। सीपी सिंह ने कहा कि यूपी और अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों को देखते हुए यह भी संभव है कि ऐसे लोगों के तार अन्य घटनाओं से जुड़े हों। उनके अनुसार, यह सब जांच का विषय है और सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।




