चाईबासा में पिता द्वारा बेटे के शव को झोला में ढोने की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी जिलों में 4-4 मोक्ष वाहन ख़रीदने का निर्देश दिया है। ताकि किसी मरीज़ की जान इलाज के दौरान चली जाए तो उनके शव को निःशुल्क घर तक पहुंचाया जा सके।
इसी के साथ मंत्री ने कहा है कि हाल ही में एक घटना को लेकर जानबूझकर भ्रम फैलाया गया। जिस बच्चे को 4 वर्ष का बताया गया, वह वास्तव में 4 माह का शिशु था। तथ्यों को तोड़–मरोड़ कर प्रस्तुत कर डॉक्टरों और मेडिकल व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास किया गया।




