उत्तराखंड : चमोली जिले में श्रीबद्रीनाथ धाम के पास माना गांव के पास आज सुबह ग्लेशियर टूटने से सड़क निर्माण कर रहे करीब 57 मजदूर फंस गए हैं। करीब 16 मजदूरों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। बचाव–राहत कार्य जारी है। इस दौरान बर्फ का जमाव होने से वाहनों/एंबुलेंस को वहां पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।हादसे पर झारखंड सीएम सोरेन ने शोक व्यक्त किया है “उत्तराखण्ड के चमोली जिले में BRO अंतर्गत कार्य कर रहे कई श्रमिकों की टूटे ग्लेशियर की चपेट में आने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार BRO, ITBP एवं अन्य द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।मरांग बुरु से इस हादसे की चपेट में आये सभी श्रमिकों की सुरक्षा की कामना करता हूँ।”




