आज बडकागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाजरत अपने क्षेत्र के कई साथियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और समुचित उपचार सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित डॉक्टरों से चर्चा की.किरीगढ़ा बुंडू निवासी विजय महतो(केरेडारी प्रखंड); उरीमारी चांहो गरसुला निवासी बंसी महतो (बड़कागांव); ग्राम रसदा निवासी रामेश्वर साव (पतरातु प्रखंड);पचड़ा निवासी शिवा कुमार राम की पत्नी (केरेडारी प्रखंड);भुरकुंडा के शिवपूजन साव (पतरातु प्रखंड),इन सभी के जल्द स्वस्थ होने की अम्बा प्रसाद ने प्रार्थना की और आशा की कि वे शीघ्र अपने परिवार के बीच वापस लौटें।




