मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने राज्य कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना में राज्यकर्मियों के परिजनों को हर साल पांच लाख रुपये की बीमा दी जाऐगी। इसके तहत राज्य सरकार के कर्मी किसी भी सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकेंगे. हालांकि कुछ गंभीर बीमारियों के लिए 10 लाख रुपये तक का भी मुफ्त इलाज करा सकेंगे।2014 में श्री हेमन्त सोरेन द्वारा ही इस योजना को शुरू करने की योजना थी, लेकिन उस समय यह लागू नहीं हो सका। पुनः मुख्यमंत्री बनने के बाद योजना का लाभ राज्य कर्मियों को दिया जा रहा है। सीएम सोरेन ने कहा इस राज्य के कर्मियों को जिस तरह पुरानी पेंशन योजना से नवाजा गया है, उस तरह इन्हें स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा है। अब राज्य कर्मी अपना इलाज करा सकेंगे। राज्य कर्मियों, पेंशनधारियों, अधिवक्तागण और उनके आश्रितों को योजना का लाभ मिलेगा.वर्तमान समय में लोगों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ रही है। खान-पान, रहन-सहन और कार्य प्रणाली की जो व्यवस्था है उसमें हर कोई किसी ने किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित है। आज इलाज का पैमाना आसमान छू रहा है। जैसा अस्पताल, चिकित्सक वैसे खर्च। बड़े-बड़े अस्पतालों, चिकित्सकों, दवाओं और मशीनों के भरोसे जीवन चल रहा है। पूर्व में राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का अधिकार दिया गया, आज उसी तरह इन्हें स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया है। राज्य कर्मियों, पेंशनधारियों, अधिवक्तगण और उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। आप सभी को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और जोहार।




