बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत झारखंड के आदिवासी गांवों में 1220 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला स्वागतयोग्य है।मरांडी ने आगे कहा इससे आदिवासी समाज के विकास और पोषण सुधार में काफी सुधार होगा।यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। केंद्र सरकार का यह निर्णय ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो झारखंड के आदिवासी समुदाय के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।




