कुम्भ भगदड़ पर इंडी गठबंधन की प्रतिक्रिया , VIP कल्चर पर लगाम, ऐसी त्रासदियों से सबक लेने,पीड़ित परिवार को 50 लाख देने की मांग

0
Kumbh stampede

UP: प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार देर रात भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर है। वहीं कई लोगों का अभी हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है।प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ से 17 तीर्थयात्रियों की मौ’त और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। अब इस हादसे पर इंडी गठबंधन के नेताओं की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया”महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ की खबर सुनकर मन व्यथित है, जिसमें कम से कम 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकसंतप्त तीर्थयात्री परिवारों के साथ हैं। इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूर्ण आशा है की भारत सरकार इस घटना की पूरी तरह से जांच करेगी और ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। हम सभी को मिलकर ऐसी त्रासदियों से सबक लेना चाहिए और भविष्य में सुरक्षा के उचित इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए ताकि ऐसी घटना दुबारा ना हो।”

वहीं इरफ़ान अंसारी ने कहा “आज कुंभ भगदड़ में दर्जनों लोगों की मौत एवं कई लोगों के घायल होने की ख़बर से मन मर्माहत है ।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।नैतिकता का तकाजा तो ये होता की मुख्य्मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ घटना की जिम्मेवारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे।लेकिन नैतिकता की उम्मीद भाजपा सरकार से की नहीं जा सकती।कम से कम उत्तर प्रदेश सरकार इस घटना की तत्काल न्यायिक जाँच करा कर दोषियों को चिन्हित करे और कड़ी कार्रवाई करे।मै उत्तर प्रदेश सरकार से माँग करता हुँ की मृतक श्रद्धालुओं के परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा”प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौ’त और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद है।शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है।अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं। आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। VIP कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवारों की मदद करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here