सरायकेला-खरसावां: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार,70 मोटरसाइकिल बरामद

0
Seraikela-Kharsawan

सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा अंतर्जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की कुल 70 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।इसी के साथ पुलिस ने 4 चोरों को भी गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में शंकर मांझी उर्फ संदीप (रांची), भूषण मछुआ (रांची), शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा (सरायकेला-खरसावां) और मंगल मुंडा अड़की (खूंटी) के शामिल हैं।गुप्त सूचना कर आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शंकर मांझी और भूषण मछुआ को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। शंकर मांझी और भूषण मछुआ ने खुलासा किया कि चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए वे खूंटी के शिव मुंडा और मंगल मुंडा को सौंपते थे। जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।कुल 70 चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी से 5 जिलों के 25 कांडों का उद्भेदन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here