लगभग ₹24784.550 लाख की विभिन्न योजनाओं की सीएम सोरेन ने दी सौगात

0
cm soren

झारखण्ड : भोगनाडीह की क्रांतिकारी भूमि में आयोजित विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों के वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर लगभग ₹24784.550 लाख की विभिन्न योजनाओं की दी सौगात। कुल 224 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास हुआ।वहीं पाकुड़ में कुल 107 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास हुआ।सीएम सोरेन ने आज कहा आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और अनेकों आंदोलनकारियों के संघर्षों के बाद हमें यह राज्य मिला। मगर राज्य हमेशा से पिछड़ा रहने को मजबूर रहा। सभी वर्गों को मजबूत करते हुए हम मिलकर झारखण्ड राज्य को आगे ले जाने का काम करेंगे।उसी ऐतिहासिक क्रम में देश में झारखण्ड ऐसा पहला राज्य बना है जो अपनी आधी आबादी के संघर्ष को सम्मान देते हुए एक हजार रूपए की राशि को बढ़ाकर ढाई हजार रुपए की सम्मान राशि कर रहा है। सभी वर्गों के साथ और आशीर्वाद के साथ राज्य का सर्वांगीण विकास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here