झारखण्ड: पश्चिमी सिंहभूम की 11 युवतियाँ तमिलनाडु के त्रिपुर जिले की कीवी कॉटपिन मिल (P) Ltd में कार्यरत थीं। डीसीपीओ और श्रम अधीक्षक के आवेदन पर कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से 11 युवतियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई। कंपनी ने ₹1,04,900 मेहनताना और ट्रेन टिकट की व्यवस्था की। ऐसे ही एक दूसरे मामले में झारखण्ड के Migrant Control Room व माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर (MSC) तिरुपुर टीम के संयुक्त प्रयास से, तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित आदि शंकरा स्पिनिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड से नौ लड़कियों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। टीम ने सभी नौ लड़कियों को परामर्श प्रदान कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।




