गिरिडीह के निमियाघाट थाना को देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में मिला स्थान

0
Giridih police

झारखण्ड : अमित शाह गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा झारखंड पुलिस को सम्मानित किया गया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निमियाघाट को वर्ष 2024 के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना है. गिरिडीह के निमियाघाट थाना को देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में स्थान मिला है।आज 29 नवंबर को इस थाने के तत्कालीन एसएचओ राणा जंग बहादुर को ओडिशा के भुवनेश्वर में सम्मानित किया गया.बता दें कि निमियाघाट थाने को आम जनता से पुलिस का व्यवहार, थाने की साफ-सफाई, शिकायतकर्ताओं के लिए सुविधाएं, पुलिसकर्मियों के लिए फिटनेस की सुविधाएं, दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा, सीसीटीवी और फायर सेफ्टी की व्यवस्था समेत अन्य मानकों पर खरा उतरने के कारण ये सम्मान मिला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here