दुमका के युवाओं को प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर ने बर्बादी की ओर धकेला , सीएम सोरेन ने डीसी को जारी किया कारवाई का निर्देश

0
cm hemant soren

झारखण्ड : प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में फंसकर दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गवां रहे हैं। जैसे ही इसकी शिकायत सीएम सोरेन को मिली सीएम ने बिना कोई देरी किए दुमका डीसी को निर्देश जारी कर दिया “@DumkaDc मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।” दुमका डीसी ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए सीएम को सूचित किया”आदरणीय सर, मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।”

सीएम सोरेन ने ये आदेश तब जारी किया जब एक्स एक्स यूजर पीयूष कुमार ने दुमका प्रशासन से मामले पर कारवाई की मांग की। पीयूष लिखते हैं”रातों-रात करोड़पति बनने के सपने ने बर्बादी की ओर धकेला दुमका के युवाओं को!”प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में फंसकर दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गवां रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी और इन गैरकानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई की कमी कई सवाल खड़े करती है,क्योंकि ये धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद भी धड़ल्ले से फल-फूल रहा है।युवाओं को जागरूक होना होगा और अपने भविष्य को बर्बाद करने से बचाना होगा।मेरा दुमका प्रशासन से आग्रह है कि इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here