गिरिडीह: घर से प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव,आरोपी के घर में घुस कर तोड़फोड़,भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा

0
marandi

झारखण्ड : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में घाघरा गाँव में एक घर से प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में घुस कर तोड़फोड़ भी किया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची और भीड़ को काबू में किया। अब मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस को घेरा है,मरांडी ने एक्स पर लिखा ”गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गौ मांस का टुकड़ा फेंक कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आस्थाओं पर सीधा हमला है।झामुमो कांग्रेस सरकार में ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। अपराधियों को पता है कि वोट बैंक के कारण झामुमो कांग्रेस की सरकार उन्हें संरक्षण देगी।हेमंत सरकार की शह पर हो रही गौ हत्या और हमारे पारंपरिक मूल्यों को नष्ट करने की साजिशें अब और नहीं सहन की जा सकतीं। ऐसे कृत्य सिर्फ समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। सभ्य समाज में इस तरह के घृणित कृत्यों की कोई जगह नहीं हो सकती। हिंदू अस्मिता के साथ अब और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here