रांची: हाईकोर्ट के निदेश के बाद नगर निगम दुकानों, ठेला/खोमचा हटा कर आज मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया

0
Municipal Corporation

रांची: झारखण्ड उच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में आज दिनांक 17.11.2024 को रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम के द्वारा हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं श्री पंच मंदिर के समक्ष मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया, जिसके तहत् सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, ठेला/खोमचा, बास-बल्ली, अस्थाई संरचनाओं तथा विभिन्न मास-मछली के दुकानों को हटाया गया।बता दें कि अतिक्रमण मुक्त अभियान के दो दिन पूर्व से ही रांची नगर निगम द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को माइकिंग के माध्यम से स्वयं अतिक्रमण हटाने का निदेश दिया जा रहा था, जिसके उपरांत आज मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here