सांसद संजय सेठ ने बड़ा तालाब का किया निरीक्षण, कहा ”बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे पानी में श्रद्धालु छठ करेंगे”

0
MP Sanjay Seth

रांची :आज सांसद संजय सेठ ने बड़ा तालाब का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा इस तालाब की स्थिति बहुत ही बदतर हो चुकी है। अब यहां का पानी इस लायक भी नहीं है कि श्रद्धालु इसमें छठ कर सकें। इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां अब संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। राज्य सरकार और नगर निगम अब तक हाथ पैर हाथ धरे बैठा हुआ है। बड़ा तालाब स्वच्छ हो, इसे लेकर 4 माह पूर्व सफाई के लिए कोल इंडिया से एक मशीन दिलाने की सहमति बनी थी। मैंने नगर निगम को इस पर पहल करने को कहा था परंतु इनकी अकर्मण्यता के कारण अब तक ना तो मशीन आई और ना तालाब साफ हो सका। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे पानी में श्रद्धालु छठ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here