लातेहार और सरायकेला के प्रत्याशियों के लिए कल्पना सोरेन ने माँगा वोट

0
kalpana soren

झारखण्ड : आज झामुमो की स्टार प्रचारकों में एक विधायक कल्पना सोरेन लातेहार विधानसभा और सरायकेला विधानसभा के चुनावी जनसभा में शामिल हुई. कल्पना सोरेन ने लातेहार विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी श्री बैधनाथ राम के पक्ष में वोट माँगा.वे आज राजनगर के कुनाबेड़ा में झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं थी. इन जनसभाओं में कल्पना सोरेन ने कहा झारखण्ड के भविष्य के लिए भाजपा नहीं, हेमंत जी का साथ दें!भाजपा झारखण्ड का भला नहीं कर सकती। 2014 में जब झारखण्ड में भाजपा की डबल इंजन सरकार थी, तो इन्होंने झारखण्ड के हजारों स्कूलों पर ताले लगाने का काम किया। भाजपा ने कभी नहीं चाहा कि यहां का बच्चा पढ़े, आगे बढ़े, और अपने सपने पूरे करे।लेकिन जब 2019 में हेमन्त जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी, तब उन्होंने उन बंद स्कूलों को फिर से खोलने का संकल्प लिया। झारखण्ड के हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा देने के उद्देश्य से CM स्कूल ऑफ एक्सलेंस की शुरुआत की। ये सिर्फ स्कूल नहीं है, ये है झारखण्ड के हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।भाजपा ने जिन स्कूल को बंद किया, हेमन्त जी ने उसे फिर से संजीवनी दी। हमारी सरकार झारखण्ड के बच्चों के हक़ की, उनके अधिकार की बात करती है। कल्पना सोरेन ने कहा भाजपा के कारण झारखण्ड में पूरे पांच महीने तक विकास ठप रहा। जो परियोजनाएं झारखण्ड को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकती थीं, वे भाजपा की साजिशों के कारण अटक गईं।लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि संघर्ष हमारा धर्म है। चाहे कितनी भी बाधाएँ आएं, हम झारखण्ड के लिए काम करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here