हजारीबाग:रामनवमी कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष मंजीत यादव की गो*ली मारकर ह*त्या 

0
Manjit Yadav

हजारीबाग शहरी क्षेत्र के बड़ा बाजार में मंगलवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने रामनवमी कमिटी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जमीन कारोबारी मंजीत यादव को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि उनके आवास के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है।मंजीत यादव को 3-4 गोलियां मारी गई जिसमें एक गोली पेट में, जबकि दो गोली पीठ के अन्य जगहों में मारी गयी है।घायल अवस्था में मंजीत यादव को अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here